सरकार ने व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए एक अहम चेतावनी जारी की है। चेतावनी के मुताबिक अगर आप कंप्यूटर पर व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल सावधानी से नहीं करते हैं तो आपके प्राइवेट मैसेज कोई भी पढ़ सकता है। यानी आपकी चैट्स लीक हो सकती हैं। सरकार ने यूजर्स से सतर्क रहने की अपील की है। सार्वजनिक कंप्यूटर पर व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल करने से बचें। उपयोग के बाद लॉगआउट जरूर करें। अनजान लिंक पर क्लिक न करें। दो-चरणीय सत्यापन चालू रखें। व्हाट्सऐप को समय-समय पर अपडेट करें। सुरक्षा से जुड़ी शिकायत तुरंत संबंधित प्लेटफॉर्म पर करें।

Source: Source