चिरमिरी लौह नगरी दल्लीराजहरा में दैनिक भास्कर की पहल और छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग संघ के तत्वावधान में आयोजित 13वीं राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन बीएसपी ओपन एयर थिएटर में हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों से पहुंचे लगभग 350 महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने अपनी ताकत, तकनीक और खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जिसमें 50 ऑफिशियल भी शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में चिरमिरी की वरिष्ठ पावरलिफ्टर संजीदा खातून ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मास्टर्स-2 महिला वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विशेष उपलब्धि यह रही कि उन्होंने खिलाड़ी के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ-साथ प्रतियोगिता में ऑफिशियल एमसीबी जिला सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का भी निर्वहन किया। बता दें कि 57 वर्षीय संजीदा खातून आठ ऑपरेशनों और तमाम शारीरिक चुनौतियों के बावजूद खेल के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं और अब तक 150 से अधिक पदक जीत चुकी हैं। छह बार छत्तीसगढ़ की स्ट्रॉन्ग वुमन और तीन बार भारत की स्ट्रॉन्ग वुमन का खिताब हासिल कर चुकीं संजीदा की यह उपलब्धि उनके अदम्य साहस, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिचायक है। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में दल्लीराजहरा तथा पुरुष वर्ग में अंबागढ़ चौकी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जायसवाल निको इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के एचआर ग्रुप हेड डीके मोहंती रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी आशुतोष माथुर ने की। Source: Source Post navigation IPL 2027: रोहित शर्मा फिर संभाल सकते हैं मुंबई इंडियंस की कमान, तिलक वर्मा बन सकते हैं डिप्टी; हार्दिक पंड्या के ट्रेड पर भी विचार जींद में पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मास्टर धर्मपाल लाठर का निधन: 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, मेजर ध्यानचंद से मिला था मार्गदर्शन