गांव नंगल अंबियां में वीरवार रात बिल्ला टेंट एंड साउंड सर्विस के गोदाम में अचानक आग लग गई। हादसे में टेंट हाउस मालिक रणजीत कुमार बिल्ला का करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मालिक के अनुसार उन्होंने एक माह पहले ही गोदाम बनाया था। रात करीब 12 बजे लगी आग में कुर्सियां, मेज, कूलर, पंखे, टेंट और पीटर रेहड़ा सहित सारा सामान जलकर राख हो गया तथा शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों और नकोदर से पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने शरारती तत्वों द्वारा आग लगाने की आशंका जताई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Source: Source