पलवल के जगदीश अस्पताल एंड मैटरनिटी होम में शराब पीने के लिए गिलास देने से मना करने पर फार्मासिस्ट पर गोली चलाए जाने का मामला सामने आया है। फार्मासिस्ट गोली लगने से घायल हो गया, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी जीतू समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। चांदहट थाना प्रभारी अश्वनी कुमार के मुताबिक रसूलपुर गांव की चंद्रकांत ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह गांव के अड्डे पर स्थित जगदीश अस्पताल में देखरेख और फार्मासिस्ट हैं। शिकायत के अनुसार 1 नवंबर की रात करीब 11 बजे गांव का ही रहने वाला जीतू अस्पताल आया और शराब पीने के लिए गिलास मांगने लगा। मना करने पर उसने गाली-गलौज की और गोली मारने की धमकी देकर चला गया। इसके बाद 3 नवंबर की रात करीब 8 बजे चंद्रकांत अस्पताल में मौजूद था, तभी जीतू पीछे के गेट से अवैध हथियार लेकर आया और उसे निशाना बनाकर गोली चलाई। फिर वह सामने के गेट के बाहर खड़े साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया। घटना के समय अस्पताल का स्टाफ वहां मौजूद था। गोली लगने से घायल चंद्रकांत को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से गोली का खोल, खून लगा तौलिया, फोम कवर और कुर्सी का कवर कब्जे में लिया। पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी जीतू और उसके साथी के खिलाफ आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। Source: Source Post navigation बेगूसराय में शातिर गिरफ्तार: एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद, हत्या समेत चार मामले दर्ज कुल्लू में लॉरेंस गैंग के नाम पर कारोबारी से 10 लाख की रंगदारी मांगी: विदेशी नंबरों से तीन बार आए कॉल