भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनका हालचाल जानने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे और कुशलक्षेम जाना। विधायक घनश्याम सर्राफ भिवानी विधानसभा से चार बार विधायक बन चुके हैं। वे 2009 में पहली बार भाजपा से विधायक बने और इसके बाद 2014, 2019 व 2024 का चुनाव जीता। वहीं 23 जुलाई 2015 से 22 जुलाई 2016 तक हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के पद का दायित्व भी रहा। विधायक घनश्याम सर्राफ के पीए आनंद ने बताया कि विधायक की तबीयत खराब होने के कारण दो दिन पहले भर्ती करवाया गया था। फिलहाल हालत ठीक हैं, जिनका मेदांता में उपचार चल रहा है।

Source: Source