लुधियाना के फील्ड गंज इलाके में आम आदमी पार्टी नेता गोल्डी सब्बरवाल के पटाखा गोदाम में भयंकर आग लग गई, जिसमें 27 वर्षीय युवक साहिल सब्बरवाल की दर्दनाक मौत हो गई। साहिल रिश्ते में गोल्डी का चचेरा भाई था। यह अग्निकांड गोल्डी की दुकान पुलकित फैशन की ऊपरी मंजिल पर हुआ। आग की लपटों और धुएं के बीच फंसे साहिल ने खिड़की से बचाओ-बचाओ की गुहार लगाई। नीचे खड़े लोगों ने उसे कूदने का हौसला दिया, लेकिन डर के कारण वह वापस अंदर मुड़ गया। वापस अंदर जाते ही पटाखों में हुए भारी धमाकों से दीवार गिर गई और साहिल मलबे के नीचे दब गया। दम घुटने और बुरी तरह झुलसने से उसकी मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे के बीच हुई। आग लगते ही गोल्डी की पत्नी और बेटा नीचे भागकर बच गए, लेकिन साहिल ऊपर फंस गया। गोल्डी का रोते हुए कहना है कि आग संभवतः शॉर्ट सर्किट से लगी। साहिल के पिता लगातार फोन मिला रहे थे, लेकिन चार घंटियों के बाद फोन हमेशा के लिए स्विच ऑफ हो गया। साहिल घर में सबसे छोटा था, उसके माता-पिता और बड़ा भाई गौरव हैं। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और जांच जारी है। Source: Source Post navigation पानीपत में ट्राली से टकराया ऑटो: मामूली चोट समझी, अल्ट्रासाउंड में आंत फटी मिली, चालक की मौत हथियार-हेरोइन तस्करी में 8 काबू: टैक्सी से करते थे सप्लाई, एक खेप पर मिलते थे 10-15 हजार