अंबिकापुर में कंडम और अनफिट बसों पर आरटीओ की टीम ने जिले के अलग-अलग मार्गों पर जांच अभियान चलाते हुए 28 यात्री बसों पर बड़ी कार्रवाई की है। बिना परमिट, फिटनेस और बीमा के चल रही 6 कंडम बसों को सीधे थाने में जब्त कराया गया है, जबकि कमियों पर 30 बस संचालकों को नोटिस दिया गया है। विभाग ने इस कार्रवाई के तहत चालान और बकाया टैक्स के रूप में 1.54 लाख रुपये का राजस्व भी वसूला है। दैनिक भास्कर में 27 अक्टूबर के अंक में सीएम ग्रामीण बस सेवा में दौड़ रहीं कंडम बसें शीर्षक से प्रकाशित खबर और सरगुजा में 15 से 20 साल पुरानी, बिना फिटनेस और परमिट के दौड़ रही बसों के खुलासे के बाद परिवहन विभाग हरकत में आ गया है। परिवहन अधिकारियों ने कहा है कि यदि बस संचालकों ने नियम विरुद्ध बसों का संचालन बंद नहीं किया और दस्तावेज अपडेट नहीं किए, तो सीधे परमिट रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने यात्री बसों के साथ-साथ स्कूल बसों के सुरक्षा मानकों की भी चेकिंग की है। विभाग ने 28 यात्री बसों पर कार्रवाई कर 42,500 रुपये जुर्माना वसूला है और छत्तीसगढ़ मोटर यान कर के रूप में बकाया 1 लाख 12 हजार की भी वसूली की है, इस प्रकार 1,54,500 रुपये राजस्व वसूला गया है। Source: Source Post navigation अर्नब चक्रवात का असर: 24 घंटे से लगातार बारिश, खेत लबालब; धान की कटी फसल भीगी, किसानों में चिंता सरकारी दफ्तर बना चार्जिंग पॉइंट: सीहोर में कृषि उपज मंडी कार्यालय के कमरे में चार्ज हो रही थी ई-बाइक, बड़ी अनहोनी की आशंका