छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में हाथी के हमले में घायल एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान महेशपुर गांव निवासी मोहन कुजूर के रूप में हुई है। उनकी उम्र करीब 60 वर्ष थी। 6 अक्टूबर को वह गांव में तालाब के पास गए थे, जहां उनका सामना हाथियों के दल से हो गया। इस दौरान एक हाथी ने उन्हें लात मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में उनके सीने में गंभीर चोट आई थी और जबड़ा भी टूट गया था। घटना के बाद उन्हें उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां सोमवार को अंदरूनी चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। मंगलवार को उनके गृहग्राम महेशपुर में अंतिम संस्कार किया गया। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की है। इलाके में फिलहाल करीब 25 हाथियों का दल मौजूद है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथी लगातार खेतों में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं और कुछ ग्रामीणों के घर भी क्षतिग्रस्त कर चुके हैं। वन विभाग हाथियों की निगरानी कर रहा है और फसल नुकसान के मुआवजे की प्रक्रिया भी तैयार की जा रही है। विभाग ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाए रखने की सलाह दे रहा है। Source: Source Post navigation हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 22 से 24 अक्टूबर तक हड़ताल, रोहतक में सरकार का पुतला फूंका; ब्लैकआउट की चेतावनी 70 साल पुराने खादी भंडार भवन को गिराने पर विवाद, जमीन कब्जाने के आरोप; SDM ने जांच के लिए टीम बनाई