मानसा शहर में चोरी की एक घटना सामने आई है, जिसमें घर से नकदी और कार चोरी कर ली गई। यह वारदात वार्ड नंबर 24 में हुई और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति रात के समय पीड़ित रामकरण के घर में घुसा। चोर ने अलमारी से 7000 रुपये नकद चोरी किए। इसके बाद घर के बाहर खड़ी हुंडई ग्रैंड आई10 कार लेकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। रामकरण ने शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि रात के समय होने वाली वारदातों से लोगों में डर का माहौल है। मानसा थाना सिटी वन पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है। Source: Source Post navigation पंजाब में धमकी भरे ईमेल से हड़कंप, CM मान और राज्यपाल को निशाना बनाने की चेतावनी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट तरनतारन में अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा, 3 भट्टियां और 4000 लीटर लाहन जब्त; आरोपी फरार