फरीदकोट में जमीन बेचने के नाम पर करीब 29 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। थाना सदर फरीदकोट पुलिस ने मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में चार नामजद और दो अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। शिकायतकर्ता सरूप सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने गांव घुगियाणा में 33 कनाल 19 मरले जमीन दिखाई। आरोप है कि जमीन के संबंध में फर्जी दस्तावेज और जाली आधार कार्ड तैयार करवाए गए। इसके बाद आरोपियों ने खुद को जमीन का मालिक बताकर बिक्री के लिए बैनामा तैयार कराया। शिकायतकर्ता के अनुसार इस प्रक्रिया के जरिए उससे करीब 29 लाख रुपये हासिल किए गए। पुलिस ने शिकायत की जांच उप पुलिस अधीक्षक स्तर पर कराई। जांच में शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होने की बात सामने आई। एसएसपी के आदेश के बाद थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस अब फर्जी दस्तावेज तैयार करने और कथित ठगी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। Source: Source Post navigation रेवाड़ी में वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 8.80 लाख की ठगी, उत्तराखंड के दो आरोपी गिरफ्तार नूंह में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर मौत; पति और दो साल का बच्चा घायल