हरियाणा के पलवल के नखरौला गांव में करंट लगने से गर्भवती महिला और उसके दो वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसे में महिला की चार वर्षीय बेटी भी गंभीर रूप से झुलस गई। घटना उस समय हुई जब महिला अपने दोनों बच्चों के साथ बाथरूम में नहा रही थी। करीब 35 वर्षीय मुस्कान मजदूरी का काम कर बच्चों के साथ घर लौटी थी। दोपहर में गर्मी अधिक होने के कारण वह बच्चों को नहलाने के लिए बाथरूम में गई थी। बाथरूम के दरवाजे से बिजली का एक तार छू जाने के कारण उसमें करंट उतर आया। दरवाजे के संपर्क में आते ही महिला और दोनों बच्चे बिजली के तेज झटके की चपेट में आ गए। हादसे में मुस्कान और उसके बेटे आफान की मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बिजली की आपूर्ति बंद कर तीनों को अलग किया। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल आफरीन को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना के बाद हसनपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया और घटना की जांच जारी है। Source: Source Post navigation उमरिया में तंत्र-मंत्र से गर्भवती की हत्या का दावा, अंतिम संस्कार के दौरान महिला के बयान से मचा हड़कंप