कुरुक्षेत्र में शनिवार को सफाई कर्मचारी यूनियन और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के बीच करीब दो घंटे तक बैठक हुई। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर कई मुद्दों को लेकर सहमति नहीं बन सकी। बातचीत के बाद यूनियन पदाधिकारी और कर्मचारी बैठक से बाहर आ गए। यूनियन के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि कुछ मुद्दों पर सरकार और कर्मचारियों के बीच मतभेद कायम हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री बैठक से उठकर चले गए। इसके बाद यूनियन के पदाधिकारी भी बैठक से बाहर निकल आए। कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। यूनियन ने कहा कि वह बातचीत के जरिए समाधान चाहती है, लेकिन केवल आश्वासन के बजाय ठोस निर्णय जरूरी है। बैठक के बाद एसडीएम अमन कुमार ने यूनियन नेताओं से बातचीत कर उन्हें मनाने का प्रयास किया। मंत्री की ओर से यूनियन को दोबारा बातचीत के लिए बुलाया गया है। यूनियन नेताओं ने कहा कि वे अगली बैठक में मांगों के समाधान का प्रयास करेंगे। कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। यदि अगली वार्ता में सहमति नहीं बनी तो यूनियन आंदोलन तेज करने का फैसला ले सकती है। Source: Source Post navigation चीनी की पर्याप्त उपलब्धता, दामों को लेकर CM योगी ने दिया भरोसा; बोले- आमजन परेशान न हों भरमौर में खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, पठानकोट मार्ग एक घंटे जाम; 7 दिन में सुधार का आश्वासन