पानीपत शहर में अवैध हथियार रखने के मामले में पकड़े गए मुख्य आरोपी विपुल को पिस्तौल सप्लाई करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव नांगल खेड़ी निवासी सन्नी के रूप में हुई है। सीआईए-थ्री की टीम ने उसे नए बस स्टैंड के सामने पुल के नीचे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। सीआईए-थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष के अनुसार, मामले में मुख्य आरोपी विपुल निवासी राजपूताना बाजार, पानीपत को पहले अवैध देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया था। जांच के दौरान सामने आया कि सन्नी ने उसे पिस्तौल सप्लाई की थी। इसके बाद पुलिस ने सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सीआईए-थ्री की टीम गश्त और जांच के दौरान पुराना बस अड्डा पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि राजपूताना बाजार निवासी विपुल के पास अवैध देसी पिस्तौल है और वह रेस्ट हाउस के पास गंदे नाले वाले रास्ते पर खड़ा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे काबू कर लिया। पुलिस ने पूछताछ में उसकी पहचान विपुल निवासी राजपूताना बाजार, मिट्ठन की हट्टी के नजदीक पानीपत के रूप में की। इसके बाद नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसकी लोअर की आड़ से एक अवैध देसी पिस्तौल और दाईं जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, बरामद पिस्तौल को खोलकर जांचा गया तो वह अनलोड मिला। पिस्तौल और कारतूस रखने के संबंध में विपुल से लाइसेंस व परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद थाना शहर में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। अब पुलिस ने हथियार सप्लाई करने के आरोप में सन्नी को गिरफ्तार किया है। छह दिन के रिमांड के दौरान पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि उसने पिस्तौल कहां से हासिल किया था और इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। Source: Source Post navigation करनाल के आर्यन हत्याकांड में पांचवां आरोपी हिमेश तनेजा उर्फ काकून गिरफ्तार, सीआईए-1 ने रामनगर क्षेत्र से दबोचा महेंद्रगढ़ में महिला की हत्या का खुलासा: गवाही की रंजिश में युवक ने किया मर्डर, सतनाली पुलिस ने आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार किया