केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2026 के लिए केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक देने की घोषणा की है, जिसमें छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अधिकारी और जवानों के नाम शामिल हैं। इन सभी का चयन स्पेशल ऑपरेशन के लिए किया गया है। सूची में एसपी रॉबिन्सन गुरिया, एडिशनल एसपी अक्षय प्रमोद साबद्रा और अजय कुमार सहित पुलिस के अलग-अलग रैंक के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। गृह मंत्रालय की ओर से 31 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के इन पुलिसकर्मियों को 22 सितंबर 2025 को किए गए ऑपरेशन के लिए पदक दिया जाएगा। सूची में रॉबिन्सन गुरिया (एसपी), अक्षय प्रमोद साबद्रा (एडिशनल एसपी), अजय कुमार (एडिशनल एसपी), सुशील कुमार नायक (एडिशनल एसपी), आशीष कुमार नेताम (डिप्टी एसपी), महेंद्र पोताई (सब इंस्पेक्टर), पुरुषोत्तम कुपाल (हेड कांस्टेबल), रामकुमार दर्रो (हेड कांस्टेबल), भुनेश्वर मरकाम (कांस्टेबल), जैनू राम दुग्गा (कांस्टेबल), राजेश सलाम (बीएफ कांस्टेबल), लिखेश्वरी नाग (बीएफ महिला कांस्टेबल), चमन लाल (बीएफ कांस्टेबल), लक्ष्मण राम कोर्राम (कांस्टेबल) और सोमरू राम वड्डे (कांस्टेबल) के नाम शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह पदक विशेष ऑपरेशन, जांच और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए घोषित किए हैं और उपलब्ध सूची में छत्तीसगढ़ के ये नाम विशेष ऑपरेशन श्रेणी में दर्ज हैं।

Source: Source