सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए 6 नामों की सिफारिश को मंजूरी दी है। यह फैसला 30 अक्टूबर को हुई बैठक में लिया गया। इनमें 4 अधिवक्ता और 2 न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। अधिवक्ता वर्ग से आनंद शुक्ला, रतन निधि पुस्टी उर्फ आरएन पुस्टी, शशांक ठाकुर और सौरभ शर्मा के नामों को मंजूरी मिली है। न्यायिक अधिकारी वर्ग से रजनीश श्रीवास्तव और बलराम प्रसाद वर्मा के नामों को मंजूरी दी गई है। कॉलेजियम की मंजूरी नियुक्ति प्रक्रिया का एक चरण है। इसके बाद संबंधित औपचारिकताएं पूरी की जानी बाकी हैं। नियुक्ति की आगे की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। इससे हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़ेगी। नए जजों की नियुक्ति से न्यायिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

Source: Source