जालंधर कमिश्नर कार्यालय ने डीसी ऑफिस में 5 सीनियर असिस्टेंटों को सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-2 (रेवेन्यू एवं रिकॉर्ड) के पद पर प्रमोट किया है। यह प्रमोशन सभी वर्गों को ध्यान में रखकर की गई है। शानदार सर्विस रिकॉर्ड और सीनियरिटी के आधार पर हरदीप सिंह, मनजीत कौर और अश्नील कुमार को जनरल कोटे से सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-2 बनाया गया है। रिजर्व कोटे से रजवंत कौर को रिजर्वेशन का लाभ देते हुए प्रमोट किया गया है। कोमल अरोड़ा को हैंडीकैप्ड कोटे के तहत पदोन्नति मिली है। अश्नील कुमार शर्मा को डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह की ओर से प्रमोशन पत्र दिया गया और उन्होंने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया। डीसी ने उन्हें प्रमोशन पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। डीसी ने उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन को ईमानदार और कर्मठ कर्मचारियों की जरूरत होती है। अशनील कुमार ने पदोन्नति के लिए डिप्टी कमिश्नर का आभार व्यक्त किया और ईमानदारी से काम करने का भरोसा दिलाया। जालंधर कमिश्नर कार्यालय के आदेशों के तहत अमृतसर डीसी ऑफिस में तैनात 5 वरिष्ठ सहायकों को प्रमोट किया गया था। कुल 5 खाली पदों पर 3 जनरल, 1 रिजर्व और 1 हैंडीकैप्ड कोटे से कर्मचारियों को प्रमोट किया गया। सभी कर्मचारियों को एक साल के प्रोबेशन पर रखा गया है।

Source: Source