कस्बे नौशहरा पन्नूआं के श्मशानघाट में शुक्रवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही थाना सरहाली की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान सुखराज सिंह (22) पुत्र गुर प्रकाश सिंह निवासी गांव चौधरीवाला के रूप में हुई। डीएसपी पट्टी रविशेर सिंह ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है। Source: Source Post navigation लुधियाना में रील बनाने गए युवक को खाली प्लॉट में ले जाकर 5 लोगों ने पीटा, सिर पर गंभीर चोट तरनतारन में ड्रोन से गिराई 5 किलो हेरोइन बरामद: ईंट-भट्ठे के पास मिले पैकेट, एनडीपीएस के तहत केस दर्ज