लाडोवाली रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के परिसर में बने कमरे में आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पंप कर्मियों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल विभाग के एक कर्मी ने बताया कि उन्हें पेट्रोल पंप पर आग की सूचना मिली थी। इसके बाद रामा मंडी स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां आग बुझाने के लिए रवाना की गईं, जबकि एक गाड़ी जेल रोड स्थित फायर स्टेशन से भेजी गई। कर्मी के मुताबिक तारों में स्पार्किंग होने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लगी। समय रहते कार्रवाई होने के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। Source: Source Post navigation तरनतारन में ड्रोन से गिराई 5 किलो हेरोइन बरामद: ईंट-भट्ठे के पास मिले पैकेट, एनडीपीएस के तहत केस दर्ज नंगल अंबियां में टेंट हाउस के गोदाम में आग: करीब 20 लाख का सामान जलकर खाक, शरारती तत्वों पर आशंका