रोहतक जिले में महम के पास CNG सिलेंडरों से भरे ट्रक में गैस रिसाव होने से हड़कंप मच गया। ट्रक अदाणी ग्रुप के CNG सिलेंडर लेकर कलानौर से मुंढाल जा रहा था। रास्ते में महम के पास सिलेंडरों से गैस रिसने लगी। सुरक्षा को देखते हुए ट्रक को सड़क और आबादी से दूर खाली खेत में खड़ा कराया गया। एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए यातायात भी रोक दिया गया। सूचना मिलने पर फायर विभाग की 2 गाड़ियां, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया। हालात सामान्य होने के बाद ट्रक को आगे जाने दिया गया। ट्रक नंबर HR 69F 7105 अदाणी ग्रुप के CNG सिलेंडर लेकर कलानौर से मुंढाल जा रहा था। महम के पास पहुंचने पर सिलेंडरों से गैस रिसाव शुरू हो गया। अदाणी ग्रुप का गैस मुख्यालय भिवानी में है। विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंचने के बाद ही रिसाव का कारण पता चल सकेगा। महम थाना प्रभारी रोशन लाल ने बताया कि एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और हालात सामान्य होने के बाद ट्रक को आगे जाने दिया गया।

Source: Source