रोपड़ जिले में पुलिस ने थाना सिंह भगवंतपुर के तहत गांव राजे माजरा में नशीले पदार्थ समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोलखियां निवासी प्रगट सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी एसएचओ पलविंदर सिंह ने बताया कि डीजीपी पंजाब और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान एएसआई संदीप कुमार समेत पुलिस टीम गांव राजे माजरा में गश्त कर रही थी और संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर प्रगट सिंह को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 14 ग्राम नशीला पदार्थ मिला। मामले की जांच जारी है। Source: Source Post navigation मंडी में पिकअप से बीयर की 116 पेटियां बरामद: सब्जियों के क्रेटों के नीचे छिपाई थीं, 1,392 बोतलें जब्त आय से अधिक संपत्ति मामला: सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी