नगर पालिक निगम भिलाई की महापौर परिषद की बैठक में संजय नगर में बहुप्रतीक्षित करेंसी टावर के निर्माण प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है। महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता और निगम आयुक्त सुरुचि सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में जीई रोड पर स्थित संजय नगर वार्ड-6 में 65 करोड़ रुपये की लागत से यह अत्याधुनिक वाणिज्यिक परिसर तैयार करने का निर्णय लिया गया। इस परियोजना से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। करेंसी टावर शहर के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा। निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। परियोजना से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। स्थानीय लोगों में इसको लेकर उत्साह है।

Source: Source