चरखी दादरी निवासी एक युवती के भिवानी से लापता होने का मामला सामने आया है। युवती भिवानी में अपने मामा के यहां रहती थी। लापता होने के बाद मामा ने पुलिस को शिकायत दे दी। शिकायत में बताया कि उसकी भांजी सुबह के समय कॉलेज गई थी और वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिवार ने तलाश शुरू कर दी और मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी भांजी चरखी दादरी के एक गांव की रहने वाली है और उसके पास रहती थी। उसकी उम्र करीब 21 साल है। भांजी सुबह करीब 9 बजे कॉलेज गई थी, लेकिन शाम तक घर पर वापस नहीं लौटी। परिवार ने उसका पता लगाने का प्रयास किया, कॉलेज में भी पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रिश्तेदारियों और आसपास में भी पूछताछ की गई, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई और पुलिस युवती की तलाश कर रही है। Source: Source Post navigation डबवाली में स्विफ्ट और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर: पति-पत्नी और 7 साल का बेटा घायल, पंजाब में करती है जॉब नारनौल में बैंक जाने की बात कहकर 19-वर्षीय युवती लापता: दोपहर में घर से निकली थी, परिजनों ने गांव-रिश्तेदारी में की तलाश