चिट्टे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू छोटी काशी मंडी में एंटी चिट्टा वॉकथॉन की अगुवाई करेंगे। ऐतिहासिक पड्डल मैदान से शुरू होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री के साथ स्टूडेंट्स, युवा, टीचर, अभिभावक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। वॉकथॉन पड्डल मैदान से सेरी मंच तक जाएगी और निर्धारित मार्ग से वापस पड्डल मैदान पहुंचेगी। इस आयोजन के जरिए सरकार युवाओं और आम लोगों को चिट्टे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ नशे के खिलाफ एकजुट होने का संदेश देगी और सरकार का मानना है कि चिट्टे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस या किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें पूरे समाज की भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को चिट्टा मुक्त हिमाचल बनाने का सामूहिक संकल्प भी दिलाया जाएगा। इससे पहले प्रदेश सरकार शिमला, धर्मशाला, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना सहित अन्य जिलों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है। मुख्यमंत्री सुक्खू मंडी दौरे के दौरान जिला पुस्तकालय का शिलान्यास भी करेंगे। Source: Source Post navigation SKM 2 दिसंबर को करेगा CM आवास का घेराव: गन्ने का रेट 600 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग, नहीं मानने पर सीएम आवास घेराव की चेतावनी