महेंद्रगढ़ जिले के विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कई छात्रों ने बेहतर ऑल इंडिया और कैटेगरी रैंक प्राप्त कर मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की उम्मीद मजबूत की है। गांव ढाणी कोजिंदा के सिद्धार्थ सैनी ने दूसरे प्रयास में AIR 6596 हासिल की। उदित सैनी ने अपनी कैटेगरी में 9718वीं रैंक प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। गांव जैलाफ की वंशिका ने पहले प्रयास में 592 अंक हासिल कर AIR 12671 और ओबीसी कैटेगरी में 5805वीं रैंक प्राप्त की। सीएलसी की सुहानी ने भी पहले प्रयास में अपनी कैटेगरी में शानदार रैंक हासिल की। आदित्य, नवीन और हिमांशी समेत कई अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। हिमांशी ने AIR 2914 और जनरल/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 260वीं रैंक हासिल की। लविशा सैनी ने 645 अंक के साथ AIR 1824 प्राप्त की। विद्यार्थियों की सफलता पर परिवार, शिक्षक, ग्रामीण और सामाजिक संगठनों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

Source: Source