छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट की कार्रवाई लगातार जारी है। 16 से 30 नवंबर तक ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जांच टीम फार्म हाउस किचन, अंगिठी आरके समेत अन्य ढाबों में जांच के लिए पहुंची। फार्म हाउस किचन में एक्सपायरी मैदा का इस्तेमाल किया जा रहा था। ऐसे में यहां के फार्म का लाइसेंस 3 दिन के लिए सस्पेंड कर उसे बंद कराया गया है। टीम को फार्म हाउस किचन में जांच के दौरान एक्सपायरी मैदा मिला, जिसे नष्ट कराया गया। साथ ही यहां से पनीर, वाइट वेज ग्रेवी और दाल मखानी का नमूना संदेह के आधार पर लिया गया, जिसे जांच के लिए लैब भेजा गया है। जांच टीम छातामुड़ा चौक स्थित अंगिठी आरके इंटरटेनमेंट पहुंची, जहां से बिरयानी राइस और पनीर का सैंपल लिया गया। इसके अलावा प्रीमियम फैमिली ढाबा छातामुड़ा चौक और श्री वैष्णो ढाबा अमलीभवना में भी जांच की गई, जहां सभी को साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए। टीम ने पानी जांच, हेल्थ चार्ज, पेस्ट कंट्रोल, रंगों के सीमित उपयोग, अखबारी कागज के उपयोग से बचने और तेल का बार-बार इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले के होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट में जांच की जा रही है। अब तक रायगढ़, पुसौर, खरसिया समेत अन्य जगहों पर जांच की गई और कई जगह साफ-सफाई सही तरीके से नहीं पाई गई। कई जगह लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हुए एक्सपायरी सामग्री का इस्तेमाल पाया गया है। कई जगहों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation हरियाणा में पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिए लाया जाएगा कानून, बिसलेरी मामले पर भी सरकार की नजर; मंत्री गंगवा ने दी जानकारी